img-fluid

इंदौर में तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर के कई बोरवेल भी हुए रिचार्ज

June 20, 2026

इंदौर। इंदौर शहर में शनिवार को हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।


  • बारिश का सबसे बड़ा फायदा भूजल स्तर पर देखने को मिला। लंबे समय से पानी की कमी और गिरते जलस्तर के कारण शहर के कई इलाकों में बोरिंग सूखने की स्थिति में पहुंच गए थे, लेकिन हालिया बारिश से जल स्रोतों को संजीवनी मिली है। शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बनी, वहीं किसानों और आम नागरिकों ने बारिश का स्वागत किया।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने के साथ जल संकट में भी कमी आने की उम्मीद है।

    Share:

  • इंदौर: गाड़ी शोरूम में करोड़ों की चोरी का खुलासा, सफाई कर्मचारी ने ही दिया था वारदात को अंजाम

    Sat Jun 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित मारुति कार शोरूम पटेल मोटर्स में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने शोरूम में सफाई का काम करने वाले 19 वर्षीय कर्मचारी लक्की बोरासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved