img-fluid

मुख्यमंत्री तीसरे दिन भी इंदौर में… ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन के अलावा पितृ पर्वत पर पौधारोपण के साथ करेंगे भोजन

June 20, 2026

सडक़ के भूमिपूजन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ली जमकर चुटकी

इंदौर। मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) लगातार आज तीसरे दिन इंदौर (Indore) में हैं। आज इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन चंद्रावतीगंज में किया और उनके साथ केन्द्रीय मंत्री शहरी विकास और आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पितृ पर्वत पहुंचेंगे, जहां केन्द्रीय मंत्री के साथ माता-पिता की स्मृति में त्रिवेणी पौधा रोपेंगे और फिर दोपहर का भोजन करेंगे।



  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दो दिनी प्रवास पर इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचीं, जिसके चलते मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह उनकी अगवानी के लिए इंदौर पहुंचे और फिर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल रहे। तत्पश्चात कल सुबह राष्ट्रपति को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री फिर इंदौर के कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिसमें तुलसी नगर पुलिया से निपानिया की 13.26 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ के भूमिपूजन और 2.64 करोड़ की आंतरिक सीवर लाइन की शुरुआत की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कल शाम उज्जै पहुंचे और केन्द्रीय मंत्री खट्टर को महाकाल लोक के साथ सिंहस्थ आयोजन की चल रही तैयारियों की जानकारी भी दी। उनके साथ इस दौरान प्रदेश के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। वहीं आज तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री इंदौर रहेंगे और सिंहस्थ के मद्देनजर 48 किलोमीटर लम्बे फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में भूमिपूजन कर रहे हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 2935 करोड़ की लागत से यह कॉरिडोर बन रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पितृ पर्वत पहुंचेंगे। श्री विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर हजारों पौधे लगवाए और उसे विकसित करने के साथ विशाल बजरंग बली की मूर्ति भी स्थापित करवाई। निगम के उद्यान और जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर के मुताबिक मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री द्वारा माता-पिता की स्मृति में पौधारोपण किया जाएगा और उसके पश्चात भोजन भी करेंगे, जिसमें विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    फायर ब्रिगेड से पहले पहुंच जाते हैं बाबा, तो मधु भैया को देखते ही आ जाते हैं भेरूजी
    तुलसी नगर पुलिया से निपानिया सडक़ के भूमिपूजन में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में चुटकी भी ली और क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे किसी भी मौके या आपदा के दौरान फायर ब्रिगेड से भी तेज गति से पहुंच जाते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि श्री हार्डिया ने ही 13.26 करोड़ की यह सडक़ विधायक निधि से मंजूर करवाई, जिसका निर्माण नगर निगम कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि उसे तो हमारे मधु भैया ने ही राऊ में चारों खाने चित कर दिया। अभी तक होश में नहीं आए हैं। पता नहीं कहां जनता के बीच क्या-क्या बोलते घूमते रहते हैं और मधु भैया को देखते ही भेरू जी आने लग जाते हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर जमकर ठहाके भी लगे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सहित अन्य उपलब्धियों पर पूरे देश में इंदौर की अलग पहचान भी बताई।

    Share:

  • रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर बना रहस्य, बीसीसीआई ने रणनीति पर चुप्पी साधी, अटकलों का दौर तेज

    Sat Jun 20 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में इस समय सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक यह है कि क्या Rohit Sharma और Virat Kohli 2027 वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2027) तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में सक्रिय रहेंगे और टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा बनेंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य (Future) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved