img-fluid

केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?’

October 04, 2026

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है और हार जाती है तो वही आयोग गलत कैसे हो जाता है?शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर देश को 80 और 90 के दशक में वापस ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, फिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है?


  • केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सीधे उसके चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने पूछा कि यदि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर ही सवाल हैं तो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत गई? शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हार के बाद जनादेश स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बदनाम करना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस के राजनीतिक रवैये का हिस्सा बन गया है।

    शिवराज ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस पहले भी लोकतंत्र को कमजोर कर चुकी है। अब संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव व्यवस्था को लेकर इसी तरह का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “संस्थाएं गलत, व्यवस्थाएं गलत, ध्वस्त कर दो, देश को अराजक बना दो-ये पाप है।” शिवराज ने दावा किया कि कांग्रेस के नापाक इरादे और मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

    Share:

  • अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग, बोलीं- ‘शराब मुक्ति पहला चरण’

    Sun Oct 4 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस अभियान को लेकर बड़ी मांग रखी है। रविवार को उमा भारती ने सोशल मीडिया पर कहा है कि नशामुक्ति का पहला चरण शराब मुक्ति होना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की घोषणा का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved