
भोपाल। प्रदेश को आज 10 हजार करोड़ से अधिक लागत की 1,361 किलोमीटर लम्बी 45 सड़क परियोजनाओं की सौगात मिल गई हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन परियोजनाओं का वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों से प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved