- पहलेभी इलाज करते-करते 3 डॉक्टर हो गए थे कोरोना पॉजिटिव
इन्दौर।शहर में बढ़ रहे मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे हैं। अरबिन्दो अस्पताल में 10 डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित निकले हैं, जबकि इसके पहले यहीं के 3 डॉक्टर संक्रमित हो गए थे।
अरबिन्दो अस्पताल में ही बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं और यहां से स्वस्थ्य हुए मरीजों का आंकड़ा भी ज्यादा है। अरबिन्दो अस्पताल में अभी तक 8 हजार 170 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं, जिसमें करीब 7 हजार मरीज कोरोना नेगेटिव होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर तो जा रहे हैं, लेकिन उनका इलाज करने की कीमत डॉक्टरों को भी चुकाना पड़ रही है। अरबिन्दो अस्पताल में मरीजों का इलाज करते-करते पहले 3 डॉक्टर संक्रमित हो गए थे। इसके बाद अब और 10 डॉक्टर-नर्स संक्रमित पाए गए हैं। अब तक अस्पताल में 9 डॉक्टर और 4 नर्स संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 3 ठीक हो गए हैं और बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में 3 हजार 447 का स्टॉफ हैं, जो दिन-रात कोविड मरीजों की सेवा में लगा हुआ है।
सुदामा नगर में एक ही परिवार के 14 मिले पॉजिटिव प्रशासन द्वारा जारी की गई आज सूची में सुदामा नगर इलाके में एक ही परिवार के 14 लोग संक्रमित मिले हैं। परिवार में आठ महिलाएं व छह पुरुष हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर के लिए रवाना हो चुकी है। इसी तरह विजय नगर, एमआईजी एवं लसूडिया इलाके में 15 मिले हैं। एसडीएम पराग जैन के मुताबिक सबसे ज्यादा विजय नगर में 8, लसूडिया में 6 और एमआईजी इलाके में 1 मरीज मिला है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के घर रवाना हो चुकी है। उन्हें हॉस्पिटलाइज कर परिजनों व आसपास के लोगों को हम क्वॉरेंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे।
9 हजार 604 पहुंचा एंटीजन टेस्ट का आंकड़ा
शहर में लगातार रेपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या भी बढ़ रही है, इसलिए भी पॉजिटिव मरीजों ंकी संख्या में वृद्धि हो रही है। कल 1304 मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही कल 2 हजार 577 मरीजों की जांच रिपोर्ट भी आई है। कुल मिलाकर 265 मरीज पॉजिटिव निकले हैं। हालांकि कल 159 मरीजों को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। आज सुबह तक इन्दौर के कोविड अस्पतालों में 3 हजार 484 मरीज भर्ती हैं।