सतना। एमपी के सतना से कथित कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिकंदर की गिरफ्तारी एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर हुई है। आरोपी समीर खान उर्फ सिंकदर ने फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की थी। फिर फॉर्म हाउस पर बुला कर उसका रेप किया था। वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। समीर के कई कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर है।
साथ ही वह में शहर बड़े नेताओं के साथ अपनी होर्डिंग भी लगवाता था। समीर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उससे कन्नी काट लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि तस्वीर बहुत लोग खींचवाते हैं। वह पार्टी का सदस्य नहीं है। लेकिन समीर के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं, उससे सभी लोग सन्न हैं। स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सिकंदर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनवाकर उन्हें पोर्न साइट्स पर डालता था। रविवार को सिकंदर के खिलाफ 4-4 अलग एफआईआर दर्ज हुई है।
महिलाओं के नाम ब्लैंक चेक
आरोपी सिकंदर के पास से पुलिस को महिलाओं के नाम से 50 लाख रुपये के ब्लैंक चेक मिले हैं। साथ ही कई बड़े नेताओं के लेडर हेड भी हैं। वहीं, शिकायत करने वाले युवक ने कहा कि मैं आरोपी को नहीं पहचानता था। सतना शहर में उसके कई पोस्ट लगे देखे। उसके बाद हमने उसकी पहचान की और पुलिस से शिकायत की है।
सतना में हुई लव जिहाद की घटना मानवता पर कलंक है, ऐसी घटनायें मध्यप्रदेश में बर्दास्त नहीं होंगी।
दोषियों की जगह सिर्फ जेल है, चाहे फिर वो कोई भी हो। pic.twitter.com/cwxxOhAyZu— विष्णु दत्त शर्मा – VD Sharma (@vdsharmabjp) September 13, 2020
वहीं, सिकंदर की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद एक्टिव हो गए। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना मानवता पर कलंक है, ऐसी घटनाएं एमपी में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सीएम और सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। इस लव जिहाद का नेटवर्क क्या है, सरकार इसकी भी जांच करेगी। दोषियों की जगह सिर्फ जेल में है, चाहे फिर वो कोई भी हो।
Share: