
भोपाल। आनंद नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी भोपाल की बस्तियों और गुमठियों में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दक्षिण भारतीय तस्कर से गांजे की खेप मंगाता था। पिपलानी पुलिस के अनुसार कल रात आनंद नगर में रहने वाला सुमित अहिरवार को लोगां ने आनंद नगर बायपास के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो सुमित की बाइक (एमपी-04-क्यूजी-4026) में रखे बैग में दो किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत पुलिस ने साठ हजार रुपए आंकी है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है।
——————————-
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved