शिवराज ने 77 लाख किसानों के खाते में डाली सम्मान निधि
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि फसल बीमा कंपनियों की शिकायतें आती रहती हैं। अब ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि फसल बीमा के लिए प्रायवेट कंपनियों के भरोसे न रहें। फसल बीमा की सरकारी कंपनी बनाई जाएगी। उन्होंने किसान बिल के बारे में किसानों से पूछा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कृषि बिल पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज राजधानी में किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को राशि आवंटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भोपाल जिले के परवलिया सड़क गांव के किसान राधेश्याम महर और भवसिंह राजूपत से चर्चा की। साथ ही शहडोल के अरुण पाल औद देवास के वृजेन्द्र सिंह दांगी से चर्चा की और किसान बिल के बारे में पूछा। सीएम ने कहा कि किसान बिल आने के बाद अब फसल के दाम व्यापारी तय नहीं करेंगे, बल्कि किसान खुद तय करेगा। किसान को घर बैठे ही मंडियों से ज्यादा भाव मिलेगा। शिवराज ने कहा कि मंडियां बंद नहीं होंगी, लेकिन किसान कहीं भी अपनी फसल को बेच सकता है। यदि किसान को खेत पर ही अच्छे दाम मिल जाएं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। किसान बिल आने के बाद किसान फसल बोने से पहले ही अपनी मर्जी से उपज का सौदा कर सकेंगे।
परशुराम के बाद रेरा अध्यक्ष पद से डिसा को भी हटाया भोपाल। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम एवं अंटोनी डिसा का पुनर्वास खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने डिसा को रेरा अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस सरकार में इन दोनों रिटायर्ड अफसरों की नजदीकियां […]
भोपाल। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के लिए सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों (government offices) में कार्यदिवस सप्ताह में 5 दिवस (Working 5 days a week) (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित कर इस व्यवस्था को 30 जून 2022 तक लागू किया गया था। अब […]
12 हजार ऐसे शिक्षक जो नहीं चाहते स्कूलों में पढ़ाना भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाया जा रहा है। लेकिन दूसरी हकीकत ये है कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। सालों बाद भी हजारों की तादाद में शिक्षक अटैचमेंट और प्रतिनियुक्ति पर […]
मिशन 2023 के लिए भाजपा का प्लान भोपाल। मिशन 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब बूथ को मजबूत करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। इस प्लान के लिए भाजपा ने त्रिदेव तैयार किए हैं। इन त्रिदेव के सहारे भाजपा न केवल अपना 10 प्रतिशत वोट प्रतिशत बढ़ाने का गेम खेल रही […]