
इंदौर। पेट्रोलियम कंपनी ने इस बार भी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दामों में वृद्धि नहीं की है। आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर पिछले महीने के रेट 622 रुपये में ही मिलेगा। जबकि कमर्शियल एलपीजी गैस के दामों में भी मामूली बढ़ोतरी की है। 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर जो 1205 रुपये में आता था, उसमें 24 रुपये बढ़ा दिए गए हैं जो अब 1229 रुपए का मिलेगा। 47.5 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 3070 रुपये 50 पैसे में मिलेगा। इसमें 61 रुपये बढ़ाये गए हैं।5 किलो के अप्पू गैस सिलेंडर में भी मात्र 6 रूपए की वृद्धि की गई है जो अब 393 रुपये का आएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved