इन्दौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी प्रतिमा पर आज उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर प्रतिमा स्थल पर आ गया और गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ भाजपा का गुणगान करने लगा। इस पर कांग्रेसी भडक़ गए और युवक की पिटाई करके उसे पुलिसको सौंप दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को असामाजिक तत्व बिगाडऩे का प्रयास कर रहे थे।
घटना आज सुबह की है, जब गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों द्वारा माल्यार्पण चल रहा था। इसी दौरान एक युवक नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर गांधी प्रतिमा पर आ गया और सबसे पहले उसने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां तक तो कांग्रेसियों ने सहन किया, लेकिन जैसे ही युवक ने मोदी और भाजपा का गुणगान करना शुरू किया तो कांग्रेसी भडक़ गए। कांग्रेस नेता मोहन मेहरा ने तत्काल युवक को पकड़ा और सबसे पहले मोदी का मुखौटा उतरवाया और उसे जमकर नसीहत दी। बाद में कुछ कांग्रेसियों ने उक्त युवक पर हाथ भी साफ कर दिये। मौके पर ही मौजूद पुलिस को उसे सौंपा गया। युवक का नाम लच्छू शर्मा बताया जा रहा है और वह भाजपा से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गौड़से की मानसिता वाले गांधीजी का कार्यक्रम बिगाडऩे का प्रयास कर रहे थे। युवक को बाद में पुलिस को सौंपा गया।
– सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल की 51 उपलब्धियां बताईं – भाजपा के 15 साल के झूठे मायाजाल का पर्दाफाश भी कियाा – फोल्डर में इंदिरा-सोनिया को दी जगह तो राहुल-प्रियंका को स्थान नहीं दिया इन्दौर, राजेश मिश्रा। प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बहुरंगी वचन पत्र का […]
अर्जुन बड़ौदा और रालामंडल जंक्शन का अंडरपास बनने में डेढ़ साल लगेंगे इंदौर। इंदौर-देवास सिक्स लेन रोड (Indore-Dewas Six Lane Road) स्थित अर्जुन बड़ौदा जंक्शन और इंदौर बायपास के रालामंडल जंक्शन पर व्हीकुलर अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) (एनएचएआई) द्वारा नियुक्त कांट्रेक्टर […]
रतलाम। रतलाम शहर (Ratlam City) में आवारा कुत्तों (dogs) का आतंक है इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन कुत्ते द्वारा काटने की घटना हो रही है। नगर पालिका को आवारा कुत्तों को पकडऩे के लिए निरंतर जन दबाव बना रहता है। उसके बाद भी कुत्तों (dogs) को पकडऩे की कार्रवाई न होने से […]
इंदौर से भोपाल के बीच सुबह-सुबह ट्रेन मिलने से अपडाउनर्स को होगी आसानी इन्दौर। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) लंबी दूरी की चार ट्रेनें (Trains) जल्द शुरू करने जा रहा है। इनमें से एक आज से शुरू होगी। रेलवे ने इसके लिए आरक्षण भी शुरू कर दिया है। वहीं इंदौर से भोपाल (Bhopal) के बीच इंटरसिटी […]