शिवपुरी। मप्र की राजनीति में अब बिकाऊ वर्सेस टिकाऊ का मुद्दा जोर-शोर से उठने लगा है। इसके चलते शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और सिंधिया समर्थक सुरेश राठखेड़ा को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुना दी। पोहरी विधानसभा सीट के भौराना गांव के ग्रामीणों द्वारा पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा को चौपाल पर जमकर खरी-खोटी सुनाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा की जमकर क्लास ली जा रही है। मंत्री भी ग्रामीण की बात को सुन रहे हैं और सफाई देते नजर आ रहे हैं। पोहरी विधानसभा सीट के जिस गांव का यह वीडियो है वह बुधवार की शाम का बताया जा रहा है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved