भोपाल। खरीदी से लेकर पैसों के लेन-देने की ऑनलाइन प्रक्रिया बढ़ रही है, वैसे-वैसे सायवर अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस तरह के अपराधों पर लगाम कसने में सायबर पुलिस की मौजूदा व्यवस्था ठीक नहीं है। पुलिस मुख्यालय अब सायबर पुलिक का कैडर बदलने की तैयारी में है। जिसके तहत सायबर में अब तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं कीभर्ती की जाएगी। सामान्य भर्ती के जवान अब सायबर में काम
नहीं करेंगे। सायबर मुख्यालय ने शासन से सब इंस्पेक्टर व सिपाही स्तर पर करीब 57 पदों पर भर्ती की अनुशंसा की है। पुलिस मुख्यालय ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए ये अनुशंसा शासन स्तर तक पहुंचा दी है। सायबर पुलिस के लिए एसआई स्तर के अभी 55 पद स्वीकृत हैं। सभी पद प्रतिनियुक्ती से भरे गए हैं। इनमें से 50 फीसदी पद सायबर कैडर से भरने की अनुशंसा की है। शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर साइंस व आईटी में इंजीनियरिंग या बीसीए होगी। बाकी भर्ती प्रक्रिया अन्य एसआई स्तर के पदों के तहत ही होगी, लेकिन सायबर कैडर के लिए एक कंप्यूटर परीक्षा भी होगी। सायबर पुलिस के लिए सिपाही स्तर के लिए अभी 61 पद स्वीकृत हैं। तकरीबन सभी प्रतिनियुक्ति से भरे गए हैं। इनमें से 50 फीसदी पद सायबर कैडर से भरे जाने की अनुशंसा की गई है। शैक्षणित योग्यता 12वीं और दो वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा होगा। सिपाही के लिए भी कंप्यूटर की एक अलग परीक्षा होगी, जिसे पास करना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली। सरकार की नीतियों की लेकर उसे घेरने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर हमला बोला है। इस बार पवन ऊर्जा के मुद्दे पर किसी कंपनी के अधिकारी से संवाद को लेकर निशाना साधा गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि समस्या यह नहीं कि प्रधानमंत्री को जानकारी […]
भोपाल। इंदौर (Indore) में एक न्यू ईयर शो (New Year Show) के दौरान धार्मिक विश्वासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का अपमान करने पर मुंबई के एक स्टैंडअप कॉमेडियन व चार अन्य आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय सामने आई जब हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के एक समूह ने इस […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव(MP by Election) के लिए यूं तो मैदान में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही अपना पूरा दम दिखा रही हैं लेकिन उपचुनाव का रण वर्चुअल स्पेस में भी जारी है। बीजेपी ने इसके लिए खास तौर से प्लान तैयार किया है. खास बात यह […]
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा पार्टी नेताओं से कहा भाजपा और अन्य दलों के फर्क को समझें भाजपा एक विचारधारा को लेकर चल रही भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों में फर्क समझें। कांग्रेस की स्थापना किसी […]