उज्जैन। उज्जैन में बुधवार दोपहर के समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मक्सी मार्ग पर एक डम्पर चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को रौंद दिया। बाईक पर बैठी महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला। पंवासा थाना पुलिस के अनुसार डिपो चौराहे पर डम्पर चालक ने बाईक सवार को रौंद दिया। घटना में बाईक सवार अवतार पुत्र तूफानसिंह आयु 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी पत्नि पूनम 30 वर्ष, बच्चे मेघा 7 वर्ष, शानवी 4 वर्ष और 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ये शंकरपुर डेरे पर रहते थे और त्यौहारों पर खिलोने बेचते थे। खिलोने लेने ही इंदौर जा रहे थे। डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डम्पर जब्त कर लिया है।
भोपाल। गरीबों की सेवा में जो आनंद आता है उस आनंद की अनुभूति कमलनाथ जैसे नेता नहीं जान सकते। वे तो सेठ हैं, उद्योगपति हैं, वे क्या जानें गरीबों का दुख-दर्द और उनकी मुसीबतें क्या होती हैं। कमलनाथ ने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी गांव नहीं देखे, वे तो सिर्फ आसमान में ही देखकर चलते […]
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों (State Police Service 14 officers) को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग (Indian Police Service (IPS) Cadre) में पदोन्नति (promotion) मिली है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। मंगलवार को जानकारी दी गई कि दो […]
भोपाल। देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश में पकड़े गए 22 सदस्यों पर आरोप तय हो गए है। भोपाल की स्पेशल एनआईए कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकीलों की ओर से आरोप पत्र पेश किया गया। एटीएस और एएनआईए की जांच में आरोपियों के देश के […]
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 57 नये मामले (57 new cases of corona in last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 45 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 43 हजार 278 हो गई है। हालांकि, राहत की […]