रात में महसूस होने लगी सर्दी, दिन में भी कम हो रहा पारा
भोपाल। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के साथ ही रात का तापमान कम होने से सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है। साथ ही दिन का पारा भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। तेजी से पैर पसार रही सर्दी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी दिन में धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य के आसपास ही रहता है। उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अन्य जिलों में ठंडक की शुरुआत हो गई है। कई दिनों बाद भोपाल में भी शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य रहा। धीरे-धीरे उतरी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक 10 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बर्फवारी और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। ग्वालियर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया। जाहिर है कि अंचल में भी मौसम का यह बदलाव अपना असर दिखा रहा है। 15 नवंबर के बाद अच्छी सर्दी पडऩे की संभावना है।
– सियाराम पांडेय ‘शांत’ भारत और अमेरिका के प्रगाढ़ होते रिश्तों ने चीन की पेशानी पर बल ला दिया है। भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच हुए टू प्लस टू संवाद ने चीन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री की भारत यात्रा को वह पचा नहीं […]
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। उन्होंने सचिन पायलट को सलाह दी है कि उनका कांग्रेस में उज्ज्वल भविष्य है, वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के रास्ते पर नहीं जाएं। दिग्विजय सिंह ने पायलट समर्थक 18 विधायकों की वजह […]
मुफ्त में रहने की मिलेगी सुविधा भोपाल। इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal) और ग्वालियर (Gwalior) में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों का काम लगभग पूरा हो गया है। इंदौर (Indore) और ग्वालियर (Gwalior) में तो दो माह में रहने की व्यवस्था हो जाएगी। भोपाल में भी काम अंतिम चरण है। इन छात्रावासों […]
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे में दर्ज की गई पांच वारदात सहेली के भाई ने युवती को शादी तुड़वाने और तेजाब फैंकने की धमकी दी भोपाल। राजधानी में महिला अपराधों (Women Crimes) का ग्राफ तेजी से उपर जा रहा है। मनचले बेलगाम हो चुके हैं। सरेराह लड़कियों से छेडख़ानी की वरदातें आम […]