
भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ग्वालियर, चंबल अंचल के विकास का जनता से वादा किया थाए लेकिन सरकार बनने के बाद झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार चलायी। कांग्रेस ने चंबल ग्वालियर की जनता को धोखा देने का काम किया। इस क्षेत्र के विकास को अवरूद्ध करने का काम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की गद्दारी का जवाब 3 नवंबर को हमें देना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा इस चुनाव की जीत और हार मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान के लिए योजना बनाई। उन योजनाओं को बंद करने के काम कमलनाथ सरकार ने किया। बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का काम शिवराज सरकार कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved