img-fluid

Drug case: अर्जुन रामपाल को NCB ने भेजा समन, लिव इन पार्टनर से भी होगी पूछताछ

November 10, 2020


मुंबई। बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर कल NCB ने रेड छापेमारी की है। रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एनसीबी के अफसर रेड मारने पहुंचे। कल सुबह अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी अफसर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रामपाल के घर एनसीबी ड्रग्स की तलाश की। उन्हें इसकी सूचना सूत्रों से मिली थी।

11 नवम्बर को अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने अपने मुंबई स्थित दफ्तर में हाजिर होने के लिए समन भेजा है। अर्जुन रामपाल के घर से कुछ डिजिटल डिवाइस सीज किया है, जिसकी जांच NCB करेगी। साथ ही अर्जुन रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला को भी NCB ने समन किया है। NCB के टॉप अफसर के मुताबिक रामपाल के घर से बैन मेडिसिन बरामद हुआ जो NDPS एक्ट में आता है। इसके चलते अब उनकी पार्टनर से भी पूछताछ होनी है।
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन सामने निकलकर आया था। इसके बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स से जुड़ने की बात को परत-दर-परत खोलना शुरू किया। पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई Agisialos Demetriades को ड्रग्स के केस में एनसीबी के गिरफ्तार किया था।

Agisialos Demetriades के पास से हशीश और Alprazolam की टेबलेट्स मिली थीं। ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से बैन हैं। Agisialos का कनेक्शन Omega Godwin नाम के व्यक्ति से भी बताया गया था, जो मुंबई में कोकीन सप्लाई करने के लिए गिरफ्तार हुआ था। Omega Godwin के नाम लेने पर Agisialos Demetriades को गिरफ्तार किया गया था। इस बात की पुष्टि जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की थी।

फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड
रविवार को एनसीबी ने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड मारी थी. खबर है कि फिरोज के घर से एनसीबी को कुछ ड्रग्स बरामद हुए हैं। इस रेड के समय नाडियाडवाला अपने घर पर उपस्थित नहीं थे।

बता दें कि ड्रग्स के केस में रिया चक्रवर्ती समेत लगभग 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिया को अक्टूबर में बेल दे दी गयी थी। उन्होंने 28 दिन जुडिशल कस्टडी में बिताए हैं। रिया से पहले उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी भी कस्टडी में हैं और उनकी बेल की अर्जी खारिज की जा चुकी है।

 

Share:

  • birthday-special: आशुतोष राणा ने टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत

    Tue Nov 10 , 2020
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा का आज जन्मदिन है और वो 53 साल के हो गए हैं। आशुतोष का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ था। उनका असली नाम आशुतोष नीखरा है। उनका बचपन गाडरवारा में बीता, जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। आज आशुतोष के जन्मदिन पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved