
कोलकाता। भाजपा के महासचिव व बंगाल के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि भाजपा बंगाल में सीएए लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल एनआरसी लागू करने की कोई योजना नहीं है, जो लोग एनआरसी लागू करने की बात कर रहे हैं, वे लोगों को दिग्भ्रित कर रहे हैं.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एनआरसी पश्चिम बंगाल लागू नहीं होगा, जो बोल रहे हैं, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। हम सीएए लागू करने के प्रति वचनबद्ध हैं. पडो़सी देशों के अंदर धार्मिक प्रताड़ना शिकार हुए आए लोगों को नागरिकता देंगे। असम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनआरसी लागू हुआ है। हमलोग सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कर रहे हैं। हमारा एजेंडा विकास का है.कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में किसी आने-जाने से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved