
ठंडक बरकरार, रात और दिन का तापमान बढ़ा
इंदौर। मौसम का मिजाज एक समान नहीं चल रहा। 3 दिन उत्तरी हवाओं ने मालवा-निमाड़ में ठंडक घोल दी थी, लेकिन फिर से दक्षिणी हवाओं ने रात और दिन का तापमान बढ़ा दिया है। हालांकि ठंड का असर भी बरकरार है।
नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम है कि अपने मिजाज में ठंडक से दूरी बनाने का मूड दिखा रहा है। 2 दिन पहले रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे चला गया था, जो अब 15 डिग्री के करीब आ रहा है। वहीं दिन का तापमान 25 डिग्री के करीब था, जो 29 डिग्री से ऊपर उछाल मार रहा है। तापमान के इस बदलाव के पीछे दक्षिणी हवाओं का असर साफ झलक रहा है। दरअसल अंडमान-निकोबार में छोटे-छोटे डिस्टर्बेंस के साथ ही मौसम में हवाओं का रुख बदला है। कुल मिलाकर दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जो कि 2 से 3 दिन तक ही रह पाएगी। इसके बाद फिर से माहौल में उत्तरी हवाएं ठंडक लेकर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved