img-fluid

गृह राज्य मंत्री, गृह सचिव समेत मंत्रालय के अधिकारियों ने किया संविधान प्रस्तावना का पाठ

November 26, 2020

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 71वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय भल्ला समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

उल्लेखनीय है कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। वर्ष 2015 से केंद्र की मोदी सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के सम्मान में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। तब से हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Share:

  • संतो से प्रेरणा लेकर आजीवन मांसाहार त्यागें: डॉ. राजकुमारी

    Thu Nov 26 , 2020
    एसवी स्कूल में मना दादा वासवानी का जन्मोत्सव संतनगर। उपनगर में साधु वासवानी स्कूल में दादा टी.एल.वासवानी का जन्म-दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो ऐसे विद्यालय में पढ़ रहे है जिसका नाम ही संतो के नाम से रखा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved