भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है और उनकी भलाई के लिए समर्पित है। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ किसानों का उपयोग करना जानती है और उसकी रुचि सिर्फ किसानों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने में है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की राशि पहुंचाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने नौ महीने के कार्यकाल किसान हितैषी कई कदम उठाए हैं। चौहान ने पद संभालते ही किसानों की फसल बीमा और मुआवजे के राशि उनके खातों में पहुंचाई। अधिक से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा सके इसके प्रबंध किए तथा खरीफ की फसलों की खरीदी के लिए भी निर्देश जारी किए। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्र सरकार की तर्ज पर किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से भी 4 हजार रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पांच जिलों के हजारों किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये की राशि डालकर मुख्यमंत्री चौहान ने इस योजना पर अमल भी शुरू कर दिया है।
Share:Related Articles
जल्द घोषित होगी प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से मांगे नाम भोपाल। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी जल्द घोषित होगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिलाध्यक्षों से नाम मांगे हैं। जानकारी के अनुसार,भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और मोर्चों के साथ प्रकल्पों में अब डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, प्रोफेसर व चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ प्रबुद्ध लोग भी दिखाई […]
संसाधनों के मूल स्वामी के अधिकारों का संरक्षक है पेशा एक्ट
राज्यपाल ने विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा एक्ट का भाव संसाधनों के मूल स्वामी के अधिकारों का संरक्षण करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि एक्ट के प्रावधानों में इसी भावना के अनुरूप व्यवस्थाएँ की जायें। राज्यपाल पेसा एक्ट के प्रावधानों पर […]
24 घंटे खुले आसमान के नीचे से चलेगी सरकार
मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य आग्रह शुरू, भोपाल। प्रदेश (Pradesh) में कोरोना (Corona) से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का 24 घंटे का स्वास्थ्य आग्रह हो गया है। राजधानी (Capital) के मिंटो हॉल (Minto Hall) में गांधी प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री (Chief Minister) बैठक हैं। अगले […]