
इंदौर। मौसम ने लगातार गर्मी की रफ्तार को बरकरार रखा है। इससे दिसंबर महीने में दिन गर्म हो गए हैं और तापमान 31 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास फिर हो चला है। दिसंबर का दूसरा सप्ताह आधा होने को आ रहा है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर नया क्लाइमेट बनने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का माहौल निर्मित हुआ है। इसने मालवा में गुलाबी ठंड के एहसास को बिगाड़ दिया है। पिछले 5 दिनों से लगातार तापमान में उछाल चल रहा है और आसमान में बादल बनने से पारे में गिरावट भी धीरे-धीरे ही आएगी, यानी फिलहाल ठंड के मौसम के लिए 1 सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आसमान में बादल बने रहने की पूरी संभावना है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब पहुंच रहा है तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री को पार कर रहा है। दिसंबर के महीने में वर्षों बाद ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved