img-fluid

मप्रः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-चंबल संभाग में शीतलहर के आसार

December 28, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश मेें एकबार फिर जबरदस्त ठंड शुरू होने वाली हे। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मंगलवार से हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। 
राजधानी भोपाल में अभी दिन और रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। ठंड से मामूली राहत के बाद अब एकबार फिर शीतलहर शुरू होने वाली है। ठंड का यह दौर नए साल के शुरुआती सप्ताह तक बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। उसके प्रभाव से जबर्दस्त बर्फबारी हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी से बदलकर रविवार को दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इसके चलते मप्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। 
मौसम विभाग के अनुसार इससे राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो जाएगा। इससे हवा का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने लगेगा। इससे उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। ठंड के तीखे तेवर तीन जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

 

Share:

  • मौसम: कुल्लू व लाहौल में फिर से बिछी बर्फ की चादर, पारा शून्य से नीचे

    Mon Dec 28 , 2020
    कुल्लू। कुल्लू व लाहौल घाटी में एकबार फिर बर्फबारी हुई है। कुल्लू में मध्यरात्रि काफी समय तक तेज हवाएं चलती रही व उसके बाद बारिश शुरू हो गई। ऊंचे क्षेत्रों में पारा शून्य व शून्य से नीचे पहुंच गया है। पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। बीती रात हुई बर्फबारी के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved