img-fluid

INDORE : 4 साल पहले पहली बार धराया तो सुर्खियों में आया था सेंडो

January 09, 2021


8 साल से देह व्यापार में लिप्त… 8 अपराध भी है दर्ज
इंदौर। आज लसूडिय़ा क्षेत्र में जिस तस्कर का पुलिस और प्रशासन ने मिलकर घर ढहाया उस सागर जैन उर्फ सेंडो पिता बालकिशन निवासी गुलाबबाग के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले आठ सालों से यह देह व्यापार और ड्रग की तस्करी करा रहा है। उस पर आठ मामले भी दर्ज हैं।
पहली बार सेंडों को साल 2017 में खजराना पुुलिस ने एक देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर बेनकाब किया और उसके बारे में पता लगाया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। दरअसल सेंडो के घर के ज्यादातर लोग इस काम में लिप्त हैं। सेंडो के पास से उस समय जो डायरी जब्त हुई थी उसमें शहर के कई रसूखदारों के नाम भी सामने आए थे जो सेंडो के देह व्यापार के अड्डे पर अय्याशी करने जाते थे। सेंडो को खजराना पुलिस ने जेल पहुंचा दिया था। इसके बाद जैसे-तैसे वह जमानत पर छूटा और दोबारा इसी काम में लग गया। इस बार विजय नगर में मुंबई की दो मॉडल युवतियों को बंधक बनाने का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले की परत-दर-परत खोली तो एक बार फिर सेंडो का नाम आया।
रमेश जाट सहित उसके दोनों बेटे जेल में
लसूडिय़ा क्षेत्र में ही हुई दूसरी कार्रवाई में रमेश जाट का घर तोड़ा गया। रमेश जाट पर परदेशीपुरा थाने में कई मामले दर्ज है। वह कुछ समय पहले ही लसूडिय़ा क्षेत्र में रहने आया था। फिलहाल शराब के एक मामले में वह जेल में बंद है। उसके बेटे लखन जाट और सूरज जाट भी बदमाश हंै और दोनों जेल में बंद है। लखन इंदौर के बाहर सागर जेल में सजा काट रहा है। उसे लंबी सजा हुई है। तीनों पिता-पुत्र कई सालों से अपराध में लिप्त है।

Share:

  • आज है साल की पहली एकादशी, जानिए व्रत की कथा और महत्‍व

    Sat Jan 9 , 2021
    आज सफला एकादशी है। आज के दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है। सफला एकादशी पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस दिन श्री हरि की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन अगर आप व्रत कर रहे हैं तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved