मंदसौर । मंदसौर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों नई लहसुन की बम्पर आवक हो रही है। 26 जनवरी की छुट्टी के बाद बुधवार को मंडी खुली तो सबसे ज्यादा आवक लहसुन की ही रही। मंदसौर कृषि उपज मंडी में बुधवार को 18 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई, वहीं किसानों को लहसुन का भाव भी अच्छा मिला। लहसुन बुधवार को 2500 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।
मंडी व्यापारी लोकेन्द्र जैन ने बताया कि मंडी नई लहसुन की अच्छी आवक हो रही है। आगे भी डिमांड अच्छी है वैसे भी कोरोना के बाद से दवाई के रूप में लहसुन की उपयोग बढने से इसकी मांग बढ़ी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved