अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना अक्सर सेट से अपनी तस्वीरें व वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक बार फिर कंगना ने धाकड़ के सेट से एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है,जो एक्शन सीन के रिहर्सल का है। इस वीडियो में दो लोग केबल के सहारे एक तरफ से दूसरी तरफ जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।
लम्बे समय से चर्चा में फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना (Kangana Ranaut) लीड रोल में हैं, जो फिल्म एक जासूस की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म में कंगना के किरदार का नाम अग्नि है। वहीं फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आयेंगी। फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका में हैं और उनके किरदार का नाम रुद्रवीर होगा, जबकि दिव्या दत्ता रोहिणी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। फिल्म के निर्देशक रजनीश घई हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। यह फिल्म इसी साल 1अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved