कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता (Bengal) में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 36.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved