
क्वेटा। पाकिस्तान(Pakistan) की खुफिया एजेंसी (Intelligence Agency) आईएसआई (ISI) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के स्पिन बोल्डक में चार बलूच युवकों की हत्या(Four Baloch youths killed) कर दी। ये युवक बलूच समुदाय(Baloch Community) के बुगती जनजाति के थे। घटना की जानकारी बलूच रिपब्लिक (Baloch Republic) के संस्थापक ब्रहुमदाग बुगती ने दी है। उन्होंने कहा कि इन युवकों की हत्या स्पिन बोल्डक में ही की गई है। हमला करने वाले पाक खुफिया एजेंसी के सदस्य हैं। ब्रहुमदाग बुगती ने शरणार्थी संगठनों और मानवाधिकार संस्थाओं की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बात को ट्विटर पर भी साझा किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved