
इंदौर। 30 अप्रेल की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1832 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10475 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 7284 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 8563 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 112672 हो गई है। 8 म्रत्यु के बाद आज दिनांक तक कुल 1147 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 11992 हो गई है।
1213 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 99533 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved