खमरिया में गला रेतकर महिला तो गोरखपुर में पति ने ही कर दी पत्नी की हत्या
जबलपुर। खमरिया और गोरखपुर थाना क्षेत्र में दो हत्याओं की घटनाओं से शहर दहल उठा। खमरिया थानाक्षेत्र के ग्राम घाना में जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं गोरखपुर थाना अंतर्गत साई नगर, माण्डवा बस्ती में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार खमरिया थाना प्रभारी निरुपा पाण्डेय ने बताया कि ग्राम घाना अंतर्गत सम्मति बस्ती में एक महिला की हत्या की सुबह सूचना मिली। मौके पर जागर देखा तो महिला घर में ही खून से लतफत हालत में पड़ी थी। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम घाना, एसबीआई बैंक के पास रहने वाली मृतिका 50 वर्षीय शीला चौधरी किराए का घर लेकर कचरा बीनने का काम करती थी। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
करोड़ो की लागत से गुलौआ ताल में बना है हॉकर जोन जबलपुर। नगर निगम 5 सालों में करोडो रुपए खर्च कर भी गुलौआ ताल के कछपुरा हॉकर जोन पूरी तरह से तैयार नहीं कर सका है। 2 सालों से स्मार्ट सिटी के तहत शेड बनाने के लिए स्टील स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। जिम्मेदार […]
सरकार को जवाब पेश करने दो सप्ताह की मोहलत जबलपुर। कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश के करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की मौत होने के बाद उनके आश्रितों को 50 लाख की सहायता राशि उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। चीफ जस्टिस मोह. रफीक व […]
अवैध कॉलोनी तैयार करने वालों पर होगी कार्रवाई, तीन को जारी हुआ नोटिस जबलपुर। अवैध कालोनियों के विरुद्ध प्रशासन भले ही सख्ती के संकेत दे रहा हो, लेकिन अवैध कालोनाइजरों के हौंसले कम नहीं हो रहे। पनागर तहसील के अंतर्गत ग्राम सूखा में अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में […]
धनवंतरी नगर में देर रात की घटना, पुलिस ने नेता सहित अन्य दो को दबोचा, हथियार जब्त जबलपुर। अपने दो साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौटते हुये भाजपा नेता मुकेश दुबे ने धनवंतरी नगर के अंधमूक बायपास के निकट फायरिंग करनी शुरु कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो […]