
इंदौर। इंडिगो एयरलाइंस 1 जुलाई से कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 7:40 बजे इंदौर आएगी और यहां से 8:10 बजे वापस कोलकाता रवाना हो जाएगी। फिलहाल इंदौर से सुबह के समय कोई उड़ान कोलकाता के लिए नहीं है। इसके साथ ही इंडिगो अपनी पुरानी उड़ानों को भी शुरू करने जा रहा है जिसमें दिल्ली, हैदराबाद, बंगलुरु और मुम्बई की उडाने भी शामिल है। यह उड़ाने कोरोना काल में बंद कर दी गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved