img-fluid

Police की मदद से मिली मूकबधिर बालिका

July 02, 2021

जबलपुर। घमापुर शीतलामाई क्षेत्र से बीती शाम अचानक से एक 10 वर्षीय बालिका गायब हो गई, जो कि देररात तक घर वापस नहीं लौटी। जिसकी खोज में बच्ची की मॉ रोते बिलखते रात्रि करीब 12 बजे कंट्रोल रूम पहुंची। जहां रात्रि संभागीय गश्त में रहे गोरखपुर सीएसपी आलोक शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। जिस पर पीडि़त मॉ पूजा ने अपनी आप बीती बतायी। जिसके बाद सीएसपी श्री शर्मा ने तत्काल ही कंट्रोल रूम को जानकारी दी और चीता स्क्वॉड से लेकर तमाम पुलिस को बच्ची की खोजबीन में लगाया गया। जहां मध्यरात्रि बच्ची एसआई संध्या को बल्देवबाग क्षेत्र में घूमते हुए मिली। उक्त मूकबधिर पीडि़ता को पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। जिसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह जबलपुर पुलिस को हाथ जोड़कर धन्यबाद ज्ञापित करते रहे।

Share:

  • बेचने के पहले ही गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार

    Fri Jul 2 , 2021
    खमरिया पुलिस की कार्रवई, 5 किलो गांजा बरामद जबलपुर। कुंडम की ओर से एक स्कूटी पर गांजा लेकर शहर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच किलों गांजा कीमती एक लाख रुपये का बरामद करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved