
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। कुछ लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग किसी की भी तकलीफ नहीं देख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ राशियों के लोगों में दया भाव का गुण सबसे ज्यादा होता है।
1. सिंह- सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां काफी दयावान होती हैं। ये बाहर से दिखने में कठोर और अंदर से कोमल स्वभाव की होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि की लड़कियां किसी का दुख नहीं देख सकती हैं और ये दान-पुण्य के काम भी करती हैं। अपने स्वभाव के कारण इन्हें समाज में अलग पहचान मिलती है।
2. मकर- मकर राशि वालों पर शनि देव की कृपा होती है। माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां ईमानदार, साहसी, गुणवान और कोमल ह्रदय की होती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। ये दूसरों से बदले में किसी भी चीज की उम्मीद नहीं रखती हैं।
3. कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। शनि के प्रभाव से इस राशि की लड़कियां कोमल स्वभाव की होती हैं। इनके अंदर छल कपट नहीं होता है। ये दूसरों के दुखों में दुख होने वाली हैं। इनमें दया की भावना कूट-कूटकर भरी होती है। ये दूसरों के लिए अपनी खुशियों का त्याग करने वाली होती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved