
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम (Famous Krishna Dham of Mewar) चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी (Sanwalia ji of Chittorgarh district) में कोरोना काल (Corona Pandemic) के बाद खोले गये भंडार में 3 करोड़ से अधिक की राशि का चढ़ावा (Offerings amounting to more than 3 crores) निकला.
खास बात यह है कि 3 माह के लॉकडाउन (Lockdown) के बाद मात्र 10 दिन में यह चढ़ावा निकला.
सांवलिया जी (Sanwalia ji) में गत 10 अप्रैल को चतुर्दशी पर भंडार खोला गया था. इसके बाद कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था बंद कर दी गई थी जो पुनः 28 जून के बाद नई गाईडलाइन के अनुरूप खोली गई.
सांवलिया सेठ की महिमा का बखान इसी बात से किया जा सकता है कि मंदिर खोलने के मात्र 10 दिन में भंडारे से 3 करोड़ 12 लाख से अधिक का चढ़ावा निकला. इसके अतिरिक्त 33 ग्राम सोना और 1370 ग्राम चांदी के आभूषण भी चढ़ावे में निकले.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved