उज्जैन। श्रावण मास शुरू हो गया है। कल बाबा महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसके पूर्व नगर निगम ने पूरे मार्ग में गड्ढे भरने से लेकर बेरिकेटिंग तक करवा दी। सवारी को लेकर नगर निगम शुक्रवार से पूरे मार्ग में व्यवस्थाएं कर रहा है। पहली सवारी महाकाल मंदिर से हरसिद्धि होते हुए रामघाट से रामानुज कोट होते हुए महाकाल पहुंचेगी। इस 2 किलोमीटर के मार्ग पर कई जगह गड्ढे थे और टाटा सिल्वर का काम हरसिद्धि चौराहे के यहाँ से झलारिया मठ के चौराहे तक चल रहा था। नगर निगम की गैंग ने कल पूरे मार्ग के गड्ढे ठीक किए और हरसिद्धि चौराहे के यहाँ से जो सिविल लाइन का काम चल रहा है। उसमें हरसिद्धि चौराहे से लेकर झलारिया मठ तक टीन की बेरिकेटिंग करवा दी है, वहीं झलारिया मठ से रामघाट तक पहुँचने वाली पत्थर की सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए थे। उन गड्ढों को भी भरा गया और यहाँ कांक्रीट किया गया। कुल मिलाकर नगर निगम ने भले ही व्यवस्था की लेकिन बाबा महाकाल ने आज एक दिन पहले ही लगातार बारिश कर पूरे सवारी मार्ग की सड़कें धो दी है।
नागदा। ग्राम बनबना स्थित बड़े रामंमदिर के महंत प्रहलाद महाराज का शुक्रवार की देर रात्रि में निधन हो गया। शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान आतिशबाजी कर बैंडबाजे के साथ महंत की अंतिम यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। बड़े […]
उज्जैन। भारत [India] और ऑस्ट्रेलिया [Australia] के बीच आज विश्व कप क्रिकेट [ World Cup Cricket] का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद [Ahmedabad] के नरेंद्र मोदी स्टेडियम [Narendra Modi Stadium] में खेला जाना है, जिसको लेकर पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम [Indian Team] की जीत के लिए महाकाल मंदिर [Mahakal […]
उज्जैन: उज्जैन का नवनिर्मित श्री महाकाल लोक परिसर कल दीपावली की रात दीयों से भी जगमग हो गया. 1 लाख 11हजार दीपक परिसर में रोशन किए गए, जिसमें 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम ने मेहनत की. दियों के नीचे रेत की परत भी बिछाई गई ताकि तेल के दाग-धब्बे परिसर को गंदा ना करे. […]
स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल के दायरे से 100 मीटर दूर करने की नीति पर होगा अमल – आबकारी विभाग ने चिन्हित की प्रभावित होने वाली दुकानें उज्जैन। शासन ने जो अभी नई आबकारी नीति घोषित की है उसमें जहां अहातों को बंद करने का निर्णय लिया, वहीं स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थलों से शराब दुकानों की […]