img-fluid

सावन के महीने में नहीं करना चाहिए दूध- दही का सेवन, यह है पीछे का कारण

August 13, 2026

 

नई दिल्ली। कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि सावन (Sawan) के महीने में दूध (Mikl), दही (Curd) और इनसे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए. लेकिन अगर किसी से ये सवाल करो कि क्यों नहीं खानी चाहिए तो जवाब आसानी से मिलता नहीं है. आइये आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं कि सावन के महीने में दूध (Mikl), दही (Curd) और इनसे बनी चीजें क्यों नहीं खानी चाहिए.

कीड़े मकोड़े हैं वजह

सावन (Sawan)के महीने में बारिश की वजह से जगह-जगह घास और तरह-तरह की हरे पेड़-पौधे अपने आप उगने लगते हैं. साथ ही इस मौसम में कई तरह के कीड़े-मकोड़े भी इन घास और पौधों में पनपने लगते हैं. इस घास-फूस को चारे के तौर पर गाय, भैंस और बकरी चरते रहते हैं, और चारे के साथ ये कीड़े-मकोड़े दूध देने वाले पशुओं के पेट में पहुंच सकते हैं. जहां से ये हानिकारक तत्व के तौर पर दूध में भी मिल सकते और दूध के सेवन के ज़रिये इनके आपके शरीर में पहुंचने का खतरा बना रहता है. इसीलिए सावन के महीने में दूध पीने के लिए मना किया जाता है. वहीं दूध से ही दही और पनीर जैसी कई चीजें तैयार की जाती हैं, जिसकी वजह से इनका सेवन न करने की सलाह भी सावन के महीने में दी जाती है.


  • पाचन तंत्र भी है वजह

    बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का का पाचन तंत्र कमज़ोर हो जाता है. जिसकी वजह से दूध और दही या फिर इनसे बनी चीजों का सेवन करने से कई बार अपच, गैस, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और एसिडिटी जैसी पेट सम्बन्धी दिक्कतें होने लगती हैं. इसलिए सावन के महीने में दूध, दही और इनसे बनी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है.

    इम्यून सिस्टम है वजह

    सावन में बारिश का मौसम होता है और इसकी वजह से तमाम तरह के बैक्टीरिया वातावरण के साथ पानी में भी होते हैं. क्योंकि हर किसी के घर में वाटर प्यूरीफायर होना सम्भव नहीं है और ज्यादातर लोग टैप वाटर का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए इस पानी के दूध में मिले होने की संभावना भी बनी रहती है. दूध के सेवन से या दूध से तैयार दही और पनीर जैसी चीजों के ज़रिये ये बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुंचने का खतरा होता है. जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो सकता है और आपको  उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन जैसी दिक्कतों के साथ खांसी, ज़ुकाम और बुखार जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसलिए भी सावन के महीने में दूध, दही और इनसे तैयार की गयी चीजों का सेवन करने के लिए मना किया जाता है. 

    Share:

  • Weather: इंदौर-भोपाल समेत MP के 50 से अधिक जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट

    Thu Aug 13 , 2026
    भोपाल। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना सिस्टम अगले 24 घंटे में और मजबूत हो सकता है, जिसका असर 13 अगस्त को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर समेत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में तेज बारिश (Heavy rain), गरज-चमक और तेज हवाओं के रूप में दिखेगा. मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved