
इंदौर। सांवेर पुलिस (Sanwer Police) ने बताया कि इमरान बेग पिता गुलामनबी निवासी महाकाल रोड (Mahakal Road) इंदौर-उज्जैन (Indore-Ujjain) मार्ग पर बाइक से पत्नी के साथ जा रहा था। तभी एक अपाचे बाइक पर आए तीन लुटेरों ने महिला (Female) के हाथ में रखा बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में मोबाइल (Mobile)और नकदी थे। इसी तरह इंदौर (Indore) के सदर बाजार इलाके का जावेद पिता अब्दुल पत्नी के साथ इसी रोड से गुजर रहा था, तभी दो बाइक (Bike) सवार बदमाशों ने जावेद की पत्नी के हाथ में रखा बैग छीन लिया और भाग गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा है, जो बाणगंगा के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। संभवत: कई लूटों का खुलासा होगा।
घर में घुस गए लुटेरे…
शिप्रा पुलिस ने बताया कि नई आबादी डकाच्या के दिव्यांशु चौहान के घर में लुटेरे घुस गए। जब कुछ नहीं मिला तो उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। संघर्ष में उस पर टॉमी से हमला भी किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved