img-fluid

अचानक गिरा 50 साल पुराना बरगद का पेढ़

July 31, 2021

  • स्कूटी सवार युवक-युवती हुए घायल, पनेहरा रांझी क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा

जबलपुर। शहर में बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण आज सुबह रांझी, पनेहरा पेट्रोल पंप के समीप एक लगभग 50 वर्ष पुराना बरगद का विशालकाए पेढ़ अचानक गिर गया। पेढ़ गिरने की घटना में मौके से गुजर रहे स्कूटी सवार दो लोग पेढ़ की चपेट में आने से दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकालते हुए शासकीय अस्पताल जीएसीएफ में भर्ती कराया। पेढ़ गिरने के बाद घंटों तक यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति निर्मित रही।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे पनेहरा पेट्रोल पंप के समीप पुलिया के पास विशालकाए बरगद का पेढ़ अचानक गिर गया। घटना में घायल रांझी बड़ा पत्थर निवासी 18 वर्षीय मैरी सिंह ने बताया कि वह पेशे से नर्सिंग कोर्स कर है। आज सुबह लगभग 6 बजे वह अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसबाय 1381 से भंडारी अस्पताल जा रही थी, तभी पनेहरा के पास अचानक बरगद का विशाल पेढ़ गिर गया। जिससे वह पेढ़ के नीचे दब गई। बताया जा रहा है कि घटना में इंदिरा नगर, व्हीकल स्टेट निवासी 29 वर्षीय संजीत सुलेखे भी घायल हो गया।

घंटों लगा रहा जाम
पेढ़ गिरने की घटना के बाद से ही मौके पर लोगों को जमावड़ा लग गया। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस और नगर निगम को दी। जिसके बाद राहत दल मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि पेढ़ इतना विशालकाए था कि उसके कारण घंटों तक मौके पर यातायात बाधित रहा। घंटों बाद पेढ़ को सड़क से अलग किया जा सका।

Share:

  • बेलबाग और Shahpura Police की जुआ फड़ों पर दबिश

    Sat Jul 31 , 2021
    चार दर्जन से अधिक जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी और ताश के पत्ते बरामद जबलपुर। बीती रात बेलबाग और शहपुरा थाना पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर दो जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए चार दर्जन से अधिक जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाईल, ताश के पत्ते और दो पहिया वाहन जब्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved