img-fluid

जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग के शक में 50 से ज्यादा लोकेशन पर NIA की रेड

August 08, 2021

नई दिल्‍ली। रविवार तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में एक साथ 50 से ज्‍यादा लाकेशन पर करीब 5 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ रेड (Raid) मारी है। भारत विरोधी गतिविधियों (Anti-India Activities) में शामिल होने और टेरर फंडिंग के शक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यह रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ (NGO) के कार्यालयों और घरों पर रविवार तड़के से रेड चल रही है। इस रेड में डिजिटल एविडेंस के साथ-साथ अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं।


बता दें कि NIA की खुद की रिपोर्ट पर कुछ महीने पहले जमात ए इस्लामी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस रेड में एनआईए के 5 एसपी और 150 के करीब अधिकारी शामिल है। रेड किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर में चल रही है।

 

Share:

  • हिन्दुत्व, विकास एवं नेक इरादे भाजपा की चुनावी रणनीति

    Sun Aug 8 , 2021
    – अम्बरीश कुमार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अब अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में लग गये हैं और उस पर अमल भी शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और अब यह तय है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved