
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत आज सुबह लगभग 9 बजे रद्दी चौकी क्षेत्र में करंट लगने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सदर केंट क्षेत्र का रहने वाला था। आज सुबह विद्युत पोल के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सदर कैंट निवासी 29 वर्षीय अतीक अहमद फ्लेक्स लगाने का काम करता है। आज सुबह रद्दी चौकी गया हुआ था, जहां वह एक विद्युत पोल में फ्लेक्स लगा रहा था। तभी विद्युत पोल में उसे करंट लग गया। आनन फानन में उसे दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved