img-fluid

CM बोम्मई ने येदियुरप्पा को दिया कैबिनेट रैंक का दर्जा

August 08, 2021


बेंगलुरु। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Bommai) ने अपने पूर्ववर्ती बी.एस. येदियुरप्पा (Yediyurappa) को कैबिनेट रैंक (Cabinet rank) का दर्जा प्रदान किया है।


कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के अवर सचिव ने शनिवार को यह आदेश जारी किया।
डीपीएआर के प्रोटोकॉल विंग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पद पर रहेंगे, येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्री की सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।
ऐसा पहली बार हो रहा है। येदियुरप्पा अब एक सरकारी बंगले, वाहन, 11 कर्मचारियों और सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।
आमतौर पर, निवर्तमान मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद छह महीने तक इन भत्तों को जारी रखते हैं। डीएपीआर के सूत्रों ने कहा कि हालांकि, उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा देने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री बोम्मई के आदेश ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

Share:

  • MP Weather Alert : MP के 8 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Sun Aug 8 , 2021
    भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में आफत की बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है. विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. अभी तक प्रदेश में 10 फीसदी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved