
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम रैगवां कस्तूरी सिटी में एक युवक ने अपनी भाभी से शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की, उसके मना करने पर आरोपी ने उसे बीच सड़क पर जमकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि कस्तूरी सिटी निवासी 35 वर्षीय शांति देवी पति आशुतोष तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका देवर अरविंद तिवारी शराब पीने का आदी है। बीती रात उसके देवर अरविंद ने उससे शराब पीने के लिये एक हजार रुपये की मांग की। उसके मना करने पर अरविंद ने गालीगलौज शुरु कर दी, जिससे वह घर से रोड की तरफ आ गई। उसके पीछे अरविंद भी आ गया, जिसने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चोटे पहुंचा दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी देवर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved