
इंदौर। बैंगलुरु (bangalore) से इंदौर (indore) आ रहे एक यात्री ( passenger) का परसों रात शुजालपुर (shujalpur) और महू के बीच किन्हीं बदमाशों ने बैग उड़ा लिया, जिसमें डेढ़ लाख रुपए और आभूषण रखे थे।
रेलवे एसपी किरणलता किरकुट्टे ने बताया कि नरेंद्र पिता भंवरलाल शर्मा निवासी बैंगलुरु डिजाइनर हैं और उनकी पत्नी इंदौर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। जब वे यशवंतपुरम् ट्रेन ( yeshvantapuram train) में यात्रा कर रहे थे तो उनकी नींद लग गई और उसी दौरान चोरों ने बैग उड़ा लिया। जब वे कल सुबह महू पहुंचे तो उनका बैग गायब था। इंदौर जीआरपी (indore grp) ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब रहे कि पिछले दिनों रेलवे आईजी महेंद्रसिंह सिकरवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ट्रेनों में वारदातों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। इसके बावजूद ट्रेनों में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved