img-fluid

UP: गन्ने के खेत में मिलें दो मासूमों के शव, गला रेतकर किया गया डबल मर्डर

September 11, 2021

बहराइच। बहराइच में गन्ने के खेत में दो बच्चों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इन बच्चों की हत्या गला काटकर निर्मम तरीके से की गई है। हालांकि, अभी बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है।

बताया जा रहा है कि बहराइच (Bahraich) के फखरपुर में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के लिंक मार्ग गजाधरपुर- बसंता के किनारे एक गन्ने के खेत में ये शव मिले हैं। डबल मर्डर की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। वहीं, फखरपुर (Fakharpur) थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



  • एसपी ने गठित की टीमें
    एसपी सुजाता सिंह (SP Sujata Singh) ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अफसरों को अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का सख्त आदेश दिया। हालांकि, शवों की पहचान ना हो पाने के चलते पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    रात में की गई हत्या
    मृतकों में 10 साल की लड़की और 8 साल का लड़का शामिल है। पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे स्थान से लाकर इनकी रात में हत्या की गई। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया जाएगा और हत्यारे गिरफ्त में होंगे।

    Share:

  • सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी बुक लैपटॉप सीरीज, 20 घंटे से अधिक चलेगी बैटरी

    Sat Sep 11 , 2021
    डेस्क: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने गैलेक्सी बुक और गैलेक्सी बुक प्रो लैपटॉप के बिजनेस एडिशन की घोषणा की है. यह दो वेरिएंट्स- कोर आई5, 8 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज और कोर आई7, 16जीबी + 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है. बिजनेस के लिए गैलेक्सी बुक प्रो और गैलेक्सी बुक में विंडोज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved