img-fluid

BJP पिछड़ा वर्ग ने 71 प्रबुद्धजनों का किया सम्मान..विचार संगोष्ठी हुई

September 19, 2021

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 71 प्रबुद्धजनों का सम्मान किया। इस दौरान विचार संगोष्ठी भी आयोजित हुई।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने पर व्यक्त किया। भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पारस जैन, विशिष्ट अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री शील लश्करी, सत्यनारायण चौहान, अमित श्रीवास्तव और विशाल राजोरिया मौजूद रहे। जानकारी देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मीडिया प्रभारी दीपक सैनी ने बताया कि स्वागत भाषण गब्बर भाटी ने दिया। संचालन मोर्चा के महामंत्री संदीप राजनोद ने किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share:

  • पूजन अर्चन के बाद आज हुआ बप्पा का विसर्जन

    Sun Sep 19 , 2021
    नगर निगम ने शिप्रा के घाटों पर विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया-आज सुबह से पुलिस खड़ी रही उज्जैन। कोरोना को देखते हुए इस बार अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने अलग व्यवस्थाएं बनाई है। 8 घाटों पर जहां नगर निगम की टीम डंपर के साथ खड़ी है वही पुलिस सार्वजनिक स्थानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved