img-fluid

Tokyo की भारतीय महिला हॉकी ओलम्पियनों का सम्मान

September 28, 2021

– प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन (Unprecedented performance in Tokyo Olympics) करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों (Indian women’s hockey team players) के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को मिंटो हॉल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। समारोह में कई दिग्गज लोग उपस्थित हुए।

देश में बेटियों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला हॉकी ओलम्पियनों के साथ दोपहर 2:30 बजे के करीब मिंटो हॉल पहुंचे। इसके बाद खिलाड़ियों के सम्मान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।


इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो सहयोग और उत्साहवर्धन किया है, उसी का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के खिलाड़ी देश-दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और परिश्रम से ही आज हम यहां तक पहुंचे हैं। हमें अभी बहुत आगे जाना है। लीडरशिप का अपना महत्व है। उन्होंने यहां विस्तार से टीम लीडर के महत्व को बताया।

खेल मंत्री यशोधरा ने कहा कि मध्यप्रदेश में आज 29 सेंटर हॉकी के हो गए हैं। 11 हॉकी एस्ट्रोटर्फ अभी बनकर तैयार हैं, जिन पर लगातार हमारे खिलाड़ी खेल रहे हैं और 4 अतिशीघ्र अन्य बनने जा रहे हैं जिसके बाद एस्ट्रोटर्फ की संख्या 15 हो जाएगी। इसके साथ ही खेल मलखम्ब के लिए भी विशेष प्रयास मध्यप्रदेश में किए जा रहे हैं। उज्जैन इस खेल की नर्सरी है और यहां से समूचे प्रदेश में इस खेल को बढ़ावा देने के तमाम नए प्रयास शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल के विस्तार की दृष्टि से मध्य प्रदेश में सबसे अधिक व्यापक स्तर पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर पर विशेष फोकस हमारा है।

कार्यक्रम में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने ओलंपिक के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस तरीके से बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए कार्य कर रहे हैं, वह आज अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को खेलों का हब बना दिया है। उनके इन प्रयासों से देश के अन्य प्रदेशों को भी बहुत कुछ सीखना चाहिए।

कप्तान रानी रामपाल ने इस दौरान यह भी कहा कि बहुत सी लड़कियों को मुख्यमंत्री चौहान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। आपने एक लीडरशिप का उदाहरण सेट किया है। पूरी टीम की ओर से मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया से जब मैच होना था तब बहुत सारे विचार हमारी टीम के सदस्यों के मन में उमड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि हार मानना बहुत सरल है, साथ ही यह कहना कि हम नहीं कर पा रहे, दूसरी टीम हमसे मजबूत हैं, लेकिन इस डर से मुक्त होकर खेलना कि हम सब कुछ कर सकते हैं तो सफल भी होंगे। खेल के मानसिक दबाव के बीच इस मानसिकता से प्रेरित होकर उत्साह से भर कर खेलना निश्चित तौर पर चुनौती पूर्ण रहता है। हमने तय किया कि अंत तक हार नहीं मानना है इसलिए ऑस्ट्रेलिया से संघर्ष करते वक्त भी हमारे जेहन में यही था कि अंत तक अंतिम सेकंड तक हमें संघर्ष करते रहना है। यही कारण है कि हम सभी के उत्साह और प्रयास के बूते हम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाए।

इस दौरान हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने भी अपनी बात रखी और कहा कि अब हमें लगातार आगे ही बढ़ना है। खेलों में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और हमारा भविष्य श्रेष्ठ है।

इस अवसर पर भारतीय महिला हॉकी दल की सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे द्वारा प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ियों सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।

Share:

  • युवा नेताओं ने थामा 'हाथ': कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवानी, बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा

    Tue Sep 28 , 2021
    नई दिल्ली। आखिरकार कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों युवा नेताओं ने कांग्रेस महासचिव केके वेणुगोपाल व रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। हाथ’ थामने से पहले शहीदे आजम पार्क में मिलन इससे पहले भाकपा नेता कन्हैया कुमार व गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी शहीदे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved