बड़ी खबर राजनीति

युवा नेताओं ने थामा ‘हाथ’: कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवानी, बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा

नई दिल्ली। आखिरकार कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों युवा नेताओं ने कांग्रेस महासचिव केके वेणुगोपाल व रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

हाथ’ थामने से पहले शहीदे आजम पार्क में मिलन
इससे पहले भाकपा नेता कन्हैया कुमार व गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उसी वक्त राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली के आईटीओ स्थित पार्क पहुंचे। यहां उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई। राहुल यहां शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा :  कन्हैया
कन्हैया कुमार ने कहा, ‘मैं इसलिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं, क्योंकि इस देश के कुछ लोग ऐसे हैं या वो सोच है, जो देश को बर्बाद कर देगी। देश के करोड़ों लोगों को लगने लगा है कि यदि कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। आज देश 1945 से पहले की स्थिति में चला गया है।

कांग्रेस वो पार्टी है जो गांधी, नेहरू, भगतसिंह, मौलाना आजाद के विचारों को आगे लेकर चलती है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को नहीं बचाया गया तो छोटी छोटी कश्तियां भी नहीं बचेगी।  हमने कांग्रेस का चुनाव किया है, क्योंकि ये देश की सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है। आज सभी नौजवानों को लगता है कि कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। कुछ लोग देश का भविष्य खराब करना चाहते हैं। विपक्ष कमजोर होता है तो सत्ता तानाशाह हो जाती है।

Share:

Next Post

women's hockey team को सम्मानित कर हम पूरा कर रहे अपना कर्तव्य : शिवराज

Tue Sep 28 , 2021
– टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री ने दिया दोपहर भोज भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम (India’s women’s hockey team) ने टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics) में खेल का बढ़िया प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। […]