img-fluid

मप्रः गायत्री परिवार और भटके विमुक्त संस्था को मिलेगा राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान

October 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन (Madhya Pradesh government) द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार (gayatri family) का वर्ष 2019 और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था (Bhatke social organization) का वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के लिए चयन किया गया है। आगामी दो अक्टूबर को इन दोनों संस्थाओं को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।


प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे भोपाल के रवींद्र भवन में किया जाएगा। समारोह में हरिद्वार में स्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार और मोरीबली (ठाणे) के भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को 10 लाख रुपये की आय कर मुक्त सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका, शॉल और श्रीफल प्रदान किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में गांधी विचार दर्शन के अनुरूप समाज में रचनात्मक पहल, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 1995 में यह सम्मान शुरू किया था। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान किसी भी संस्था के लिए प्रदान किए जाने वाला मध्यप्रदेश का बड़ा सम्मान है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Mukesh Ambani लगातार 10वें साल देश के सबसे अमीर शख्स

    Fri Oct 1 , 2021
    नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) को लगातार 10वें साल भारत का सबसे अमीर व्यक्ति (richest person in india) घोषित किया गया है। आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट (IIFL Wealth Hurun India Rich List) की ओर से जारी की गई देश के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved