भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुलोचना रावत (Former MLA Sulochana Rawat) अपने पुत्र विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने शनिवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा शनिवार आधी रात को ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री सुलोचना रावत जी एवं उनके पुत्र विशाल रावत ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विण्णुदत्त शर्मा मौजूद रहे। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ट्वीट किया है कि पूर्व मंत्री सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र विशाल रावत का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। (एजेंसी, हि.स.)
3 अक्टूबर 2021 1. एक वस्तु को मैंने देखा, जिस पर हैं दांत। बिना मुख के बोलकर, करे रसीली बात? उत्तर. …….हारमोनियम 2. नाक को पकडक़र, खींचता है कान। कोई नहीं इसे कुछ कहता, बताओ उसका नाम? उत्तर. …..चश्मा 3. एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाए। तेज धूप में वो […]
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में भाजपा (BJP) ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। इसमें से दो मंत्री समेत पांच सांसद चुनाव जीते हैं। वहीं, एक केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Union Minister Faggan Singh Kulaste) और सतना से सांसद गणेश सिंह (Satna […]
भोपाल। इन दिनों आम आदमी के भोजन की थाली से हरी सब्जी फिर दूर होते दिखाई दे रही है। शादी के सीजन में किचन का बजट बिगड़ता दिखाई दे रहा है। थोक मंडी की तुलना में खैरची सब्जियों के दाम में उछाल देखा गया। देवउठनी ग्यारस के बाद सभी जगह शादियों का दौर शुरू हो […]
सागर: पिछले महीने मध्य प्रदेश के सागर जिले की डॉ. हरि सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने (Offered Namaz) को लेकर बवाल मच गया था. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक छात्रा क्लास रूम में नमाज़ अदा कर रही थी. बाद में हिंदू जागरण मंच ने इस लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की […]