
नागदा। बिजली नियामक आयोग द्वारा हाल ही में बिजली दर में वृद्धि कर दी गई है जिससे आम नागरिकों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इस पर विधायक दिलीप गुर्जर ने आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा कि अत्यधिक बिजली के बिल से उपभोक्ता पहले ही त्रस्त हैं, अधिकांश जगह विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में तो बिजली मीटर है ही नहीं और मनमाफिक एवरेज बिल दिए जा रहे हैं। इस पर भी बिजली दर वृद्धि के साथ उपभोक्ताओं को आगामी बिजली बिल दिए जाएंगे जो लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved