
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Narcotics Control Bureau (NCB) ने शनिवार को एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर रेड की थी, जिसके बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था. रविवार शाम तक इन सभी से पूछताछ की गई जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) भी शामिल है. इसके साथ ही एक और नाम जो चर्चा में है वो है मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha).
मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) एक मॉडल है. 39 साल की मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया था. मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) 7 अक्टूबर तक हिरासत में रहेंगी.
मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) मध्य प्रदेश के सागर जिले(Sagar district of Madhya Pradesh) की रहने वाली है. वो बिजनेस फैमिली से आती है. फिलहाल उसके परिवार से कोई भी मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में उसके घर में नहीं रहता है. पेशे से मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha एक मॉडल है और वो अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती है.
मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) की मां का पिछले साल निधन हो गया था. उसका एक भाई प्रिंस धमेचा भी है, जो दिल्ली में काम करता है. मुनमुन के पिता की कई साल पहले ही मौत हो गई थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved